1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष पर लक्ष्मीपुर में संगोष्ठी संपन्न

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष पर लक्ष्मीपुर में संगोष्ठी संपन्न

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष पर लक्ष्मीपुर में संगोष्ठी संपन्न

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोक माता, पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी भव्य उत्सव के रूप में मना रही है। इसी क्रम में आज नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर विकासखंड के सभागार में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने की।

पढ़ें :- नगर पालिका नौतनवा में योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुआ एक दिवसीय योग अभ्यास शिविर

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी संगोष्ठी की शुरुआत लक्ष्मीपुर चौराहे से हुई, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. सिंह और विधायक ऋषि त्रिपाठी का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार जयघोष के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत सभागार में दीप प्रज्वलन और वंदना गान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। मंच पर मुख्य अतिथि व विधायक को भव्य माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष पर लक्ष्मीपुर में संगोष्ठी संपन्नअहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष पर लक्ष्मीपुर में संगोष्ठी संपन्नसंगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई होल्कर ने नारी उत्थान, न्यायप्रिय शासन, धर्म स्थलों के निर्माण और समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया। उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज सेवा व कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लेना चाहिए।

वहीं विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम अहिल्याबाई होल्कर जैसी लोकदेवी की त्रिशताब्दी वर्ष को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण और जनकल्याण के लिए समर्पित था।

कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश मिश्रा और भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पालिका नौतनवां अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, हरिकेश पाठक, प्रदीप पांडे, रामसेवक जायसवाल, राजेश यादव, रवि वर्मा, चंचाई माता सेवा समिति अध्यक्ष संतोष पांडे समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें :- माता बनैलिया मंदिर परिसर में फैला गंदा पानी, श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...