सर्दियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे मौसम में खूब तला भुना और चटपटा खाने का खूब मन करता है।ऐसे में गर्मा गर्म चाय के साथ अगर लौकी की पकौड़ी मिल जाय तो फिर क्या कहना है। आज हम आपको लौकी के पकौड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप सुबह या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते है। साथ ही परिवार के साथ आनंद लें।
पढ़ें :- Navratri Fasting Health : नवरात्रि व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
लौकी पकौड़े बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1 बड़ा लौकी, कसा हुआ
1 कप बेसन
1/2 चम्मच नमक
1/4 चम्मच अजवायन
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी
पानी आवश्यकतानुसार
तेल तलने के लिए
लौकी पकौड़े बनाने का तरीका
1. लौकी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े प्याले में बेसन, नमक, अजवायन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला पाउडर मिलाएं।
2. घी और पानी मिलाकर एक नरम आटा बनाएं।
3. कसे हुए लौकी को आटे में मिलाएं।
4. आटे को छोटे-छोटे गोल आकार में बांट लें।
5. एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और पकौड़े को सुनहरा होने तक तलें।
6. गरमा गरम परोसें।