1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:ओवरलोड वाहनों से जर्जर हुई सर्विस लेन, हादसों का खतरा

सोनौली:ओवरलोड वाहनों से जर्जर हुई सर्विस लेन, हादसों का खतरा

ओवरलोड वाहनों से जर्जर हुई सर्विस लेन, हादसों का खतरा,नौतनवा मालगोदाम से नेपाल तक क्षमता से अधिक माल लादकर दौड़ रहे वाहन, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा रेलवे मालगोदाम से नेपाल तक माल ढुलाई में लगे ओवरलोड वाहनों ने सर्विस लेन की हालत बदतर कर दी है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

पढ़ें :- गोंडा में BJP को झटका! भाजपा छोड़ अखिलेश यादव के साथ आए बृजभूषण शरण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला

रेलवे मालगोदाम पर स्पंज, लोहा, नमक, यूरिया और वायर रॉड समेत अन्य भारी सामान की रैक पहुंचती हैं। यहां से माल लादकर वाहन कुसेरवा बाईपास और निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रास्ते सर्विस लेन से सोनौली की ओर रवाना होते हैं। आरोप है कि कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर चलते हैं। भारी वाहनों के लगातार दबाव से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, लेकिन ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।

बारिश में बढ़ जाता है हादसों का खतरा

सर्विस लेन पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के साथ सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

जांच अभियान चलाने का दावा

पढ़ें :- यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 2003 में कोतवाल से बदसलूकी से जुड़ा मामला

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर जांच की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...