1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इस दिग्गज एक्टर ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी से बनाया था संबंध, जब पत्नी खोला राज तो दे दिया तलाक

इस दिग्गज एक्टर ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी से बनाया था संबंध, जब पत्नी खोला राज तो दे दिया तलाक

आज हम बॉलीवुड के जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे। लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। उन्होंने अपने जीवन में कॉमेडी से लेकर खलनायकी तक हर तरह की भूमिका निभाई है और लोगों का दिल जीता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आज हम बॉलीवुड के जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे। लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। उन्होंने अपने जीवन में कॉमेडी से लेकर खलनायकी तक हर तरह की भूमिका निभाई है और लोगों का दिल जीता है। अभिनेता ओम पुरी (Om Puri) ने अपने चेहरे और आवाज से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। दरअसल, हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह दिग्गज अभिनेता ओम पुरी (Om Puri) हैं।

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

अपने विवादास्पद बयानों से सुर्खियों में रहने वाले एक्टर ओम पुरी (Om Puri) की पत्नी नंदिता पुरी (Nandita Puri)  ने राज उजागर किया तो वे भड़क गए और अपने संबंध खत्म कर दिए। ओम पुरी (Om Puri) की पत्नी नंदिता पुरी (Nandita Puri) ने उनकी पूरी कहानी एक बुक ‘Unlikely Hero: Om Puri’ लिखी । बुक में लिखा था कि ओम पुरी (Om Puri) अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति ज्यादा आकर्षित होते थे। जिसमें उन्होंने बताया था कि जब वह 14 साल के थे, तब उन्होंने 55 साल की नौकरानी के साथ सेक्स किया था। उस समय वह अपने मामा के घर पर थे। उन्होंने बताया कि घर की लाइटें बुझ गई थीं और ओम पुरी ने नौकरानी को पकड़ लिया और उसके साथ सेक्स किया। वह उनका पहला प्यार थी।

पत्नी के राज खोलने पर हो गया तलाक

इसके पहले किसी महिला ने ओम पुरी (Om Puri) को नहीं छुआ था। यही नहीं ओमपुरी (Om Puri) ने अपनी मामी के साथ भी छेड़छाड़ की कोशिश की। इसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। ऐसे ही कई राज इस किताब में नंदिता पुरी (Nandita Puri) ने खोले तो दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। बाद में नंदिता पुरी ने उन पर घरेलू हिंसा तक का आरोप लगाया और तलाक ले लिया। शादी के दो दशक बाद नंदिता और ओम पुरी का तलाक हो गया। दोनों के एक बेटा ईशान पुरी भी है।

आधी उम्र में भी किया ये काम

पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है

इसके अलावा उन्होंने बताया कि ओम पुरी ने अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए एक महिला को रखा था। उन्होंने उसके साथ संबंध बनाए थे। उस समय उसकी उम्र 37 साल थी। ओम पुरी ने कहा था- ‘मेरे लिए वह नौकरानी नहीं थी। वह हमारे घर में सबका ख्याल रखती थी। मेरे पिता 80 साल के थे और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। फिर वह आईं और मैं उनसे मिला. वह एक तलाकशुदा महिला थीं और मैं शादीशुदा नहीं था। क्या 37 साल के आदमी की कोई ज़रूरत नहीं होती है?’

खुद की मौत की भविष्यवाणी

एक्टर ने 2015 में एक इंटरव्यू में अपनी मौत के बारे में बात की थी और कहा था कि उनकी मौत अचानक होगी। इस बारे में उन्होंने कहा था कि “आपको मौत के बारे में पता भी नहीं चलेगा. आप सोते हुए ही मर जाएंगे। मेरी मौत के बारे में तो आपको पता ही होगा कि ओम पुरी की मौत कल सुबह 7:22 बजे हुई” और ये कहते हुए वो हंस पड़े और उनके मरने के समय भी कुछ ऐसा ही हुआ था। ओम पुरी का शव उनके घर में नग्न अवस्था में मिला था। उनकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया था। लेकिन 2017 में 66 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।

 

पढ़ें :- बॉक्स ऑफिस पर हिट का क्या है फॉर्मूला? ‘मिर्जापुर’ के प्रोड्यूसर ने बताया साउथ फिल्मों का राज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...