1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Nakshatra Gochar 2024 :  शनि देव प्रवेश करने जा रहे हैं शतभिषा नक्षत्र में , इन राशियों को मिलेगा लाभ

Shani Nakshatra Gochar 2024 :  शनि देव प्रवेश करने जा रहे हैं शतभिषा नक्षत्र में , इन राशियों को मिलेगा लाभ

हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय देवता कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव कर्म के अनुसार व्यक्ति को फल प्रदान करते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Nakshatra Gochar 2024 : हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय देवता कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव कर्म के अनुसार व्यक्ति को फल प्रदान करते हैं। सबसे धीमी चाल चलने वाले शनिदेव गोचर करने वाले है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर  2024 को शनि महाराज शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन्नति हासिल करेंगे और व्यापार क्षेत्र में भी विस्तार के संकेत मिल रहे हैं। धन लाभ होगा

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए शनि नक्षत्र परिवर्तन का समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान शनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा और भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत भी प्राप्त बनेंगे। आर्थिक समस्या दूर होगी।

कुंभ राशि
वर्तमान समय में शनि कुंभ राशि के लग्न भाव में मौजूद हैं। यदि किसी नई योजना पर कार्य कर रहे हैं तो वह सफलता दिला सकता है। इस अवधि में आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं, जिसका प्रभाव कार्य क्षेत्र पर सकारात्मक रूप से दिखाई देगा।
जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2026 : आज से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , समृद्धि- सौभाग्य के लिए करें श्री सूक्त का पाठ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...