HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पटेल इंजीनियरिंग के चेयरमैन का निधन के समाचार शोक में डूबे शेयर, निवेशकों में मची भगदड़, 1 दिन में इतनी बड़ी गिरावट

पटेल इंजीनियरिंग के चेयरमैन का निधन के समाचार शोक में डूबे शेयर, निवेशकों में मची भगदड़, 1 दिन में इतनी बड़ी गिरावट

पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) के चेयरमैन के निधन के बाद कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। रूपने पी पटेल (Rupen P. Patel) का शुक्रवार को 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इसके बाद सोमवार को जब बाजार खुला तो कंपनी के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) के चेयरमैन के निधन के बाद कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। रूपने पी पटेल (Rupen P. Patel) का शुक्रवार को 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इसके बाद सोमवार को जब बाजार खुला तो कंपनी के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। हालांकि, मार्केट बंद होने तक 12 परसेंट की गिरावट से जरूर कुछ रिकवरी हुई लेकिन एनएसई (NSE) पर तब भी शेयर 9.65 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

पढ़ें :- ईरान-इजरायल युद्ध की आहट से 'ढह' गया भारत का शेयर बाजार, निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा

बता दें कि रूपने पी पटेल (Rupen P. Patel) इसी साल 1 अप्रैल को एक बार फिर से कंपनी के चेयरमैन और एमडी (Chairman and MD) नियुक्त किये गए थे। उनके निधन के बाद कंपनी में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। उनकी पत्नी जानकी पटेल (Janki Patel) को पटेल इंजीनियरिंग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि रूपने पी पटेल (Rupen P. Patel)  का शुक्रवार रात निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी जानकी पटेल (Janki Patel)  को कंपनी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने कहा कि जानकी मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) से स्नातक हैं। वह गैर-कार्यकारी चेयरपर्सन का पद संभालेंगी और इस कठिन समय के दौरान कंपनी के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अपने पति के समान समर्पण और निष्ठा के साथ कंपनी का नेतृत्व करेंगी। कविता शिरवाइकर (Kavita Shirwaikar) को कंपनी का कार्यवाहक एमडी नियुक्त किया गया है। वे कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में अपनी पिछली भूमिका से हट गई हैं।

शेयरों की हिस्ट्री

आज कंपनी के शेयर एनएसई (Shares  NSE) पर 9.65 फीसदी की गिरावट के साथ 62.34 रुपये के स्तर पर बंद हुए. पिछले 5 दिन में ये शेयर 6.65 फीसदी का नुकसान अपने निवेशकों को करा चुके हैं। 6 महीने में कंपनी के शेयर 2.67 फीसदी टूटे हैं। वहीं, बात 12 महीनों की करें तो इस शेयर ने अपने निवेशकों को लगभग 67 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक ये शेयर करीब 4 फीसदी टूट गए हैं।

पढ़ें :- शेयर बाजार में तूफानी तेजी से सेंसेक्स 494 अंक उछला, मार्केट में टूटे कई रिकॉर्ड

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...