Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: शशि थरूर ने English के उल्टे-सीधे लॉजिक की उड़ाई धज्जियां, गलतियां जानकर अंग्रेजों का दिमाग भी हिल जाएगा

Viral Video: शशि थरूर ने English के उल्टे-सीधे लॉजिक की उड़ाई धज्जियां, गलतियां जानकर अंग्रेजों का दिमाग भी हिल जाएगा

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर की  English  की लोग तारीफ करते हैं यहां तक की लोग अपनी इंग्लिश अच्छी  करने के लिए उनका भाषण सुनते हैं। उनके द्वारा बताए और बोले गए क्लिष्ट अंग्रेजी शब्दों को सुनने के बाद आम लोग कई बार सोच में पड़ जाते हैं और गूगल पर उसका मतलब ढूंढ़ने लग जाते हैं। इस बार शशि थरूर एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए कांग्रेस सांसद ने इंग्लिश भाषा की विचित्रताओं और विरोधाभासों पर प्रकाश डाला है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है और शशि थरूर के वर्तनी सुधार पर हैरत जताई है।

पढ़ें :- Viral Video: कीचड़ भरी सड़क पर खड़ी मासूम बच्ची ने सीएम को दी धमकी, बोली- सड़क बनवा दो, वरना कुर्सी से हटवा दूंगी, मैं स्कूल नहीं जा पा रही हूं

कांग्रेस सांसद के सामने आए सवाल

इंस्टाग्राम पर @shashitharoor नामक हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में शशि थरूर अंग्रेज़ी वर्तनी के पीछे के तर्क के बारे में मिले एक विचित्र ईमेल का जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे कहते हैं, ‘नमस्ते! अभी-अभी एक मजेदार ईमेल मिला है जिसमें लिखा है, मैं जानना चाहता हूं कि जब 20 से 90 तक के अंक ty से खत्म होते हैं, तो 10 को ten क्यों लिखा जाता है, tenty क्यों नहीं?’ आगे वे कहते हैं कि मेल में लिखा है कि, ‘जब 13 से 19 तक के अंक teen में खत्म होते हैं, तो 11 और 12 को eleventeen और twelveteen क्यों नहीं लिखा जाता?’ इन दोनों सवाल पर कांग्रेस सांसद कहते हैं काफी अच्छा सवाल है, लेकिन इसका एक ही आसान जवाब है। अंग्रेजी पूरी तरह से अतार्किक भाषा है।’

अंग्रेजी का कच्चा चिट्ठा खोल दिया

कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि, ‘अंग्रेजी की वर्तनी और उच्चारण अक्सर तर्क के परे होते हैं। ज़रा अंग्रेजी की वर्तनी और उच्चारण पर गौर कीजिए। मैं इस बारे में अपनी एक पसंदीदा कविता आपके साथ साझा करना चाहता हूं।’ कविता में OUGH शब्दों से पैदा होने वाली उलझनों को बताया गया है। शशि थरूर कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि आप tough, bough, cough और dough के बारे में पहले से ही जानते होंगे। दूसरे लोग hiccup, thorough, rough और through के बारे में लड़खड़ा सकते हैं, लेकिन आप नहीं। देखिए, इन सभी के अंत में OUG H लिखा होता है।’ थरूर कई अंग्रेजी शब्दों की मजेदार तुलनाएं भी करते हैं। कविता समाप्त करने के बाद, वह कहते हैं, ‘वाह, क्या ही भयानक भाषा है! मैंने पांच साल की उम्र में इसमें महारत हासिल कर ली थी। बात बिलकुल बेतुकी है। बस इसे सीखो, इसकी आदत डालो, इसके साथ मज़े करो। अपना ख्याल रखना।’

पढ़ें :- Video Viral : दिल्ली मेट्रो में युवतियों का चुपके से वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया अधेड़ व्यक्ति, लोगों ने उठाए निजता और महिला सुरक्षा पर सवाल

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

जिस वीडियो को कांग्रेस सांसद ने शेयर किया उसके कैप्शन में लिखा था कि, ‘जब आपके पास हमेशा उलझन में डालने वाली अंग्रेजी हो, तो तर्क की क्या ज़रूरत है?’ इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘यह कविता ही साबित करती है कि अंग्रेजी पूरी तरह से अराजकता पर टिकी है।’

 

Advertisement