1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, CM हेमंत सोरेन ने की पुष्टि

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, CM हेमंत सोरेन ने की पुष्टि

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया, उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि की। सीएम हेमंत ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं...'

By Abhimanyu 
Updated Date

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया, उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि की। सीएम हेमंत ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…’

पढ़ें :- Naval Gallantry Park : राजनाथ सिंह, बोले-अब यूपी बदल चुका है, सीएम योगी का नहीं है कोई सानी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन ने लंबी बीमारी के बाद सोमवार 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। हाल के वर्षों में सक्रिय राजनीति से दूर रहे झामुमो प्रमुख को किडनी संबंधी बीमारी के कारण जून के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते एक महीने से सीएम हेमंत सोरेन समेत पूरा सोरेन परिवार दिल्ली में ही रुका हुआ था।

सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार, शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

हालांकि, सीएम हेमंत इस दौरान कई बार रांची आये। बताया जा रहा है कि बीते एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत थे, उनकी स्थिति में सुधार के लिए विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर्स से भी परामर्श लिया जा रहा है। इससे पहले सीएम ने उनके स्वास्थ लेकर कहा था कि अभी तक डॉक्टरों ने इस पर बहुत स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं रखी है कि वह कब तक पूरी तरह स्वस्थ हो जायेंगे।

बता दें कि एक कद्दावर आदिवासी नेता और झामुमो के संस्थापक सदस्यों में से एक, शिबू सोरेन ने लगभग चार दशकों तक पार्टी का नेतृत्व किया। उन्होंने 1987 में इसकी बागडोर संभाली और अप्रैल 2025 तक इसके निर्विवाद अध्यक्ष रहे।

पढ़ें :- पाकिस्तान से उठे रेतीले तूफान ने राजस्थान में मचाई तबाही, रेतीले बवंडर का वीडियो वायरल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...