1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यूपी में सपा की बड़ी जीत के बाद शिवपाल यादव को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

यूपी में सपा की बड़ी जीत के बाद शिवपाल यादव को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

खिलेश अब कन्नौज से सांसद बने रहेंगे और करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। मौजूदा समय वो विधानसभा में नेता प्रतिविपक्ष की भूमिका में हैं। अब वह करहल से इस्तीफा देकर केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है। समाजवादी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनी और 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद बने हैं। ऐसे में अब वो यूपी की जगह राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभायेंगे। वह पार्टी के संसदीय दल के नेता होंगे।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इसका औपचारिक घोषणा दिल्ली में होने वाली पार्टी की संसदीय दल की बैठक में होगी। इसके साथ ही अखिलेश अब कन्नौज से सांसद बने रहेंगे और करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। मौजूदा समय वो विधानसभा में नेता प्रतिविपक्ष की भूमिका में हैं। अब वह करहल से इस्तीफा देकर केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे।

अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की सीट भी खाली हो जाएगी। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा इसकी भी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया गया है। कहा जा रहा है कि, शिवपाल यादव को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद सौंपा जा सकता है। वह पहले भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा इंद्रजीत सरोज को वरिष्ठता के आधार पर यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। करहल सीट पर उपचुनाव होगा। इसमें सपा अपने पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बना सकती है।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...