1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में मतदान से पहले शिवपाल यादव का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, थानाध्यक्ष सपा समर्थकों के घर पर लगातार दे रहे हैं दबिश

बदायूं में मतदान से पहले शिवपाल यादव का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, थानाध्यक्ष सपा समर्थकों के घर पर लगातार दे रहे हैं दबिश

बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Lok Sabha Seat) पर मतदान से पहले रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (SP National General Secretary Shivpal Singh Yadav) ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करने के लिए सपा समर्थकों के घरों पर छापेमारी की जा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बदायूं। बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Lok Sabha Seat) पर मतदान से पहले रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (SP National General Secretary Shivpal Singh Yadav) ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करने के लिए सपा समर्थकों के घरों पर छापेमारी की जा रही है।

पढ़ें :- विदेश नीति के लिए परिभाषित गेम प्लान की ज़रूरत- विदेश मंत्री एस जय शंकर

इसके अलावा कई के घरों में पुलिस ने तोड़फोड़ की है। यहां तक 40 कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने उठाकर ले गई। जब जानकारी करने के लिए कॉल की गई तो थानेदारों के सीयूजी नंबर बंद थे। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों, प्रत्याशी का एसओ कॉल नहीं उठाएंगे तो क्या होगा? रात दो बजे एसएसपी (SSP) की कॉल रिसीव हुई।

पढ़ें :- Blue Turmeric Benefits : नीली हल्दी खाती हैं प्रियंका गांधी, आपको भी चौंका देंगे इसके फायदे

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (SP National General Secretary Shivpal Singh Yadav)  रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम मनोज कुमार (District Election Officer/ DM Manoj Kumar) से मिलकर यह शिकायत की है। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में पूरी जानकारी दी। शिवपाल ने कहा कि जिले में पुलिस, सरकार के दबाव में काम कर रही है। यही वजह है कि शहर कोतवाली, थाना मूसाझाग, बिनावर, कुंवरगांव, रजपुरा, सहसवान, वजीरगंज के थानाध्यक्ष लगातार सपा समर्थकों के घर दबिश दे रहे हैं।

सपा नेता ने पुलिस पर लोगों को धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस कह रही है कि वे बूथ पर नहीं जाओंगे, वोट नहीं डालोगे, एजेंट नहीं बनोगे। यहां तक कि मूसाझाग थाना क्षेत्र में 31 लोगों का धारा 151 में चालान तक कर दिया गया है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  ने कहा कि पहले भी शिकायत की गई है। दिल्ली और लखनऊ में सपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग (Election Commission) से इसकी शिकायत करेगा। कोई हल नहीं निकलेगा तो आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

सियासी वार भी किया

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि सरकार के दबाव में यह काम हो रहा है, क्योंकि भाजपा का जनाधार खिसक चुका है। भाजपा साफ होने जा रही है। हम गड़बड़ी नहीं होंने देंगे। परेशानी जरूर होगी, थाने जाना पड़ा तो जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Dhami) पर कहा कि आएंगे चले जाएंगे। अपने प्रदेशों में कुछ कर नहीं पा रहे हैं। कोई इनकी सुन नहीं रहा है। कहा कि इनकी सब बड़ी-बड़ी बैठकें फ्लॉप हो रही हैं।

पढ़ें :- मलयालम अभिनेता श्रीनिवासन का 69 वर्ष की आयु में हुआ निधन, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ये हो चुके है सम्मानित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...