कई लोगो को आपने देखा होगा सौ के नोट में लोग धागा बांध देते है ताकि आने जाने वाले लोग इस सौ रुपए के नोट को देख उसकी तरफ खींचे चले आएं। ठीक ऐसे ही एक कैफे ने विज्ञापन के लिए इस तरकीब का इस्तेमाल किया है जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
कैफे ने विज्ञापन के लिए सौ रुपए की तरह दिखने वाले कागज या ये कह लें की नकली नोट का इस्तेमाल किया है। जिस पर एक तरफ से सौ का नोट नजर आता है दूसरी तरफ कैफे का पता लिखा हुआ है।
यह जुगाड़ इस लिए लगाया गया है क्योंकि सड़क पर पड़े सौ रुपए के नोट को कई भी अनदेखा नहीं करेगा। जब नोट उठाएगा तो उसे कैफे का पता दिख जाएगा। जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कागज के एक तरफ सौ रुपये का नोट समझ कर कोई भी उसे उठा लेगा, लेकिन लेकिन उस छपा विज्ञापन देख खुद को ठगा हुआ महसूस करेगा।