ओडिशा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दसवीं की छात्रा ने बेटे को जन्म दिया। इस खबर को सुनकर लोगो के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मल्कानगिरी जिले के चित्रकोंडा इलाके में बने सरकारी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली एक दसवीं की छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें
यह स्कूल राज्य का अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति विभाग की तरफ से संचालित किया जाता है। यह घटना उसके परीक्षा देकर लौटने के कुछ घंटे बाद हुई। कास बात यह है कि महीनों से गर्भवती रहने के बाद भी वह क्लास और परीक्षाओं में मौजूद थी।
छात्रा के पिता का कहना है कि जब मैं स्कूल पहुंचा तो मुझे बताया गया कि उसने बच्चे को जन्म दिया है। मेरी बेटी हॉस्टल में रहती है और लंबे समय तक घर नहीं आती। एक नर्स नियमित रुप से हॉस्टल में छात्राओं का चेकअप करती है। कोई कैसे गर्भवती होने के संकेत देखने से चूक सकता है। स्कूल के शिक्षकों ने हॉस्टल के वार्डन को घटना का जिम्मेदार बताया है।