हैदराबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पहले तो पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। फिर अपना गुनाह छिपाने के लिए शव की बदबू न आये इसलिए शव के टुकड़ों करके कुकर में उबालकर रखता था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जब जाकर इस खौफनाक हरकत का खुलासा हुआ।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी का नाम गुरु मूर्ति बताया जा रहा है। गुरु मूर्ति का अपनी पत्नी के साथ आये दिन विवाद होता रहता था। माना जा रहा है कि विवाद बढ़मे पर उसने इस खौफनाक हरकत का अंजाम दिया। आरोपी डीआरडीओ के स्थानीय सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है।
इसके अलावा आरोपी सेना में रह चुका है। जहां रिटायरमेंट के बाद गार्ड की नौकरी कर रहा था। मृतक पत्नी वेंकट माधवी के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने 16 जनवरी को पुलिस में दर्ज कराई थी।
इस मामले में पुलिस ने अलग अलग एंगल से जांच की और जब गुरुमूर्ति से ही सख्ती से पूछताछ की गई तब जाकर उसने अपना अपराध कबूला। इतना ही नहीं आरोपी ने कबूला कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया।
ऐसा उसने इसलिए किया ताकि शव से सड़ने की बदबू न आए औऱ दुनिया के सामने उसका यह खौफनाक अपराध सामने न आये। पुलिस इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि महिला के पेरेट्स ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके साथ पति भी आया था। इस मामले में पति पर संदेह हुआ तो पूछताछ की गई। सख्ती दिखाने पर उसने सारी बात कबूल कर ली।