1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Shubman Gill को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, इसलिए भारत वापस भेजा जा रहा

Shubman Gill को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, इसलिए भारत वापस भेजा जा रहा

Shubman Gill News: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत अपना आखिरी लीग मैच आज कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेलेगा। इस मैच से पहले खबर आयी थी कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम के साथ ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के रूप में गए युवा बल्लेबाज शुबमन गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान को कनाडा के खिलाफ मैच के बाद रिलीज कर दिया जाएगा। यानी दोनों खिलाड़ी भारत लौट आएंगे। इसी बीच गिल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप में शुबमन गिल और आवेश खान की भारतीय टीम के साथ यात्रा केवल यूएस लेग तक ही थी। इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने बैकअप के रूप में भेजा था, क्योंकि किसी खिलाड़ी के अचानक चोटिल होने पर भारत से अमेरिका या कैरेबियन में अतिरिक्त बल भेजना तुरंत संभव नहीं होगा। हालांकि, किसी भी खिलाड़ी को चोट नहीं आयी। ऐसे में कनाडा के ख‍िलाफ मैच के बाद शुबमन गिल और आवेश खान को रिलीज किया जाएगा।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि अगर 14 जून को निर्धारित अभ्यास के दौरान या अगले दिन खेल में कोई नियमित खिलाड़ी घायल हो जाता है तो गिल और आवेश को वहीं रुकने के लिए कहा जा सकता है। वहीं, अब खबर सामने आयी है कि गिल को अनुशासनात्मक कारणों के चलते भारत वापस भेजा जा रहा है। वह अमेरिका में ही हैं, लेकिन उन्हें टीम के साथ यात्रा करते नहीं देखा गया। अफवाहें है कि गिल अपना समय टीम से दूर रहकर साइड बिजनेस में बिताते हैं।

बता दें कि ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में गिल और आवेश के अलावा रिंकू सिंह व खलील अहमद भी टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं। लेकिन इन चारों को खिलाड़ियों को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, खलील अहमद, आवेश खान और रिंकू सिंह को अपनी टीम का हौसला अफजाई करते देखा गया है। लेकिन इस दौरान गिल एक बार भी दिखाई पड़े। इसके अलावा गिल इंस्टाग्राम पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को फॉलो नहीं करते हैं।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...