Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल में घी और मक्खन खाना चाहिए या नहीं …

हाई कोलेस्ट्रॉल में घी और मक्खन खाना चाहिए या नहीं …

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

समय बेसमय कुछ भी अनाप शनाप खाने की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। जब शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है तो नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से दिल से संबंधित बीमारियों होने का डर रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल में खाने पीने का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

कई लोगो को लगता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल में मक्खन खाना नुकसानदायक तो नहीं होता है। डाईटिशियन के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मक्खन औऱ घी बहुत कम ही खाना चाहिए। अगर खाना ही है तो कोशिश करें कि घर में बनाया हुआ घी और मक्खन की खाएं।

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में मरीजों को फैटी औऱ तली ,मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर सीने में दर्द और बेचैनी व सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशऱ बढ़ जाता है और अचानक घबराहट होने लगती है। अचानक दिल की धड़कन बढ़ जाती है।

अक्सर थकान औऱ सुस्ती लगती है। इतना ही नहीं शरीर के बाएं हिस्से में दर्द की दिक्कत रहती है। जी मितलाना और उल्टी की भी दिक्कत हो सकती है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो डेली व्यायाम करें। डाइट में फाइबर मिनरल्स वाली चीजों को शामिल करें। डेली फलों और सब्जियों का सेवन करें।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी
Advertisement