1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) को नागपुर से पुलिस ने पकड़ा। नागपुर पुलिस (Nagpur Police) के सूत्रों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) को नागपुर से पुलिस ने पकड़ा। नागपुर पुलिस (Nagpur Police) के सूत्रों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वह कई दिनों से फरार थी। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।

पढ़ें :- Lucknow News : डेंगू से लखनऊ में मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा मरीजों का आंकड़ा किया पार, शनिवार को मिले 17 नए संक्रमित

नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम, यूपी पुलिस के साथ मिलकर कल रात से काम कर रही थी और अब उन्होंने श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey)  को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। उसे नागपुर-वर्धा रोड (Nagpur-Wardha Road) पर गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, और रिमांड की कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे यूपी ले जाया जाएगा।

इससे पहले श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) ने बातचीत में अपनी सफाई देते हुए दावा किया है कि शिवा शर्मा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी। उसने शिवा के कर्ज में डूबे होने को इसकी वजह बताते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से उसकी बेगुनाही सामने आ जाएगी। श्रद्धा ने घटना में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। हालांकि, उसके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...