1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. निकिता मेनन की शादी में ठुमके लगाती नजर आई श्रद्धा कपूर, वीडियो हुआ वायरल

निकिता मेनन की शादी में ठुमके लगाती नजर आई श्रद्धा कपूर, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर फैंस को लगातार अपडेट देती हैं। अब श्रद्धा के लेटेस्ट वीडियो सामने आए हैं। यह वीडियो शादी के फंक्शन के हैं। दरअसल श्रद्धा की हेयर स्टाइलिस्ट निकिता मेनन शादी के बंधन में बंध रहीं हैं। शादी अटेंड करने पहुंचीं श्रद्धा ने जमकर ठुमके लगाए।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर फैंस को लगातार अपडेट देती हैं। अब श्रद्धा के लेटेस्ट वीडियो सामने आए हैं। यह वीडियो शादी के फंक्शन के हैं। दरअसल श्रद्धा की हेयर स्टाइलिस्ट निकिता मेनन शादी के बंधन में बंध रहीं हैं। शादी अटेंड करने पहुंचीं श्रद्धा ने जमकर ठुमके लगाए। श्रद्धा एक वीडियो में दूल्हे राजा संग सलमान खान, अक्षय कुमार व प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘मुझसे शादी करोगी’ पर डांस करती दिख रही हैं.

पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा

इस दौरान बैकग्राउंड में एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में श्रद्धा ‘शो मी द ठुमका’ गाने पर जोरदार तरीके से थिरक रही हैं। श्रद्धा के लुक की बात करें तो उन्होंने इसे बेहद सिंपल रखा। वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। श्रद्धा के फैन पेज द्वारा कुछ फोटो भी साझा की गई हैं, जिनमें उनके हाथ पर मेहंदी लगी दिखाई दे रही है।

https://t.co/vQtfsBDofZ

बता दें कि दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने अभी तक शादी नहीं की है। श्रद्धा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं। अब वह इसी साल रिलीज होने जा रही फिल्म ‘स्त्री 2’ में दिखेंगी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी हैं।

पढ़ें :- जानें कौन हैं सुशोभन सोनू राय? ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के पीछे का व्यक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...