1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश ने रतन कुमार गुप्ता को बनाया महराजगंज का जिलाध्यक्ष

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश ने रतन कुमार गुप्ता को बनाया महराजगंज का जिलाध्यक्ष

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश ने रतन कुमार गुप्ता को बनाया महराजगंज का जिलाध्यक्ष

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी ने वरिष्ठ पत्रकार रतन कुमार गुप्ता को जनपद महराजगंज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ और महामंत्री डॉ. अरविन्द कुमार ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि रतन कुमार गुप्ता का पत्रकारिता क्षेत्र में लम्बा अनुभव, निष्ठा और सक्रियता संगठन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि पत्रकार रतन कुमार गुप्ता की सजग कार्यशैली और निष्पक्ष पत्रकारिता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से आगामी एक वर्ष (31 दिसंबर 2026) तक के लिए मान्य होगी।

यूनियन ने अपेक्षा जताई है कि नए जिलाध्यक्ष संगठन के संविधान और नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा करेंगे तथा संगठन के विस्तार और मजबूती में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

नियुक्ति के बाद जिले के पत्रकारों में हर्ष की लहर है और सभी ने रतन कुमार गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी नहीं खर्च हो पाया बजट , एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...