Shukra Gochar January 2024 : धन-विलासिता, प्रेम-रोमांस के स्वामी ग्रह शुक्र देव 18 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दौरान वैभव के स्वामी शुक्रदेव रात 08 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रात 08 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से सभी 12 राशि वाले जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते है।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
1. मेष राशि
शुक्र गोचर मेष राशि वाले जातकों की किस्मत चमकाने वाला है। करियर में सफलता के योग है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
2. वृषभ राशि
इस गोचर के दौरान वृषभ राशि वाले जातकों को कार्यस्थल पर सावधान रहने की जरूरत हैं। अधिक खर्च करने से बचें।
पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को इस गोचर के दौरान कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके पार्टनर से आपको तोहफा मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
4. कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर कुछ ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा रहा है। किसी भी करीबी पर भरोसा न करें। सेहत का ध्यान रखें।
5. सिंह राशि
कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। कड़ी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा।
पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी
6. कन्या राशि
कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। करियर में सफलता मिलेगी।
7. तुला राशि
वाद-विवाद से दूर रहें। किसी से भी बहस न करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कोई भी काम शुरू करने से पहले माता-पिता की राय जरूर लें।
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस गोचर के दौरान कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर कोई नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए इसे टाल दें। सेहत का ध्यान रखें। बाहर का ऑयली खाने से बचें।
9. धनु राशि
पढ़ें :- Budh Gochar 2026 : ग्रह मंडल के राजकुमार बुधदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत
धनु राशि वाले जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इस गोचर के दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कोई बड़ी डील फाइनल होने की वजह से आपको जमकर धन लाभ होने वाला है। कई दिनों से फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।
10. मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर मिलाजुला साबित होगा। इस गोचर के दौरान आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले बड़ों की राय जरूर लें।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस गोचर के दौरान आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. सेहत में सुधार होगा। कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा. धन लाभ होगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
12. मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर थोड़ा परेशानियों भरा हो सकता है। इन परेशानियों का डटकर सामना करें. करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है।