1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Siddharthnagar Crime: सड़क किनारे खून से लथपत मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Siddharthnagar Crime: सड़क किनारे खून से लथपत मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Siddharthnagar Crime: किनौना गांव के सड़क किनारे एक युवक का शव शुक्रवार रात खून से लथपत मिला। मृतक की पत्नी ने परिवार के ही एक सदस्य पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपित ने दो दिन पहले पारवारिक विवाद में हत्या करने की धमकी दी थी। हालां​कि पुलिस दुर्घटना से जुड़ा मामला मान रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Siddharthnagar Crime: किनौना गांव के सड़क किनारे एक युवक का शव शुक्रवार रात खून से लथपत मिला। मृतक की पत्नी ने परिवार के ही एक सदस्य पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपित ने दो दिन पहले पारवारिक विवाद में हत्या करने की धमकी दी थी। हालां​कि पुलिस दुर्घटना से जुड़ा मामला मान रही है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय दिलीप गुप्ता पुत्र गौरी तिलौली गांव में एक किराने की दुकान में काम करता था। शुक्रवार की रात दस करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के किनौना गांव में दिलीप सड़क किनारे खून से लथपत मिला। लोगोंं ने दुर्घटना होने की आशंका जताते हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली लेकर गए। जहां हालत खराब होने पर प्रारंभिक उपचार देकर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना को लेकर दिलीप की पत्नी रुक्मिणी का कहना है कि दो दिन पहले परिवार के एक सदस्य ने पारिवारिक विवाद को लेकर उनके पति को जान से मारने की धमकी दिया था। उन्हीं ने उनके पति की हत्या की है। दिलीप के भाई लवकुश गुप्ता कहना है कि उनके भाई के सिर्फ चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। शरीर में कहीं और चोट के निशान नहीं हैं। बाइक पर कोई खरोच तक नहीं है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश का कहना है कि यह दुर्घटना से जुड़ा मामला है। रात में किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। फिलहाल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...