HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Siddhu Moosewala’s Brother : सिद्धू मूसेवाला की मां ने IVF के जरिए 58 साल की उम्र में बेटे को दिया जन्म, पिता ने की पुष्टि

Siddhu Moosewala’s Brother : सिद्धू मूसेवाला की मां ने IVF के जरिए 58 साल की उम्र में बेटे को दिया जन्म, पिता ने की पुष्टि

Siddhu Moosewala's Brother : दिवंगत मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर खुशियां लौटी हैं। उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि पंजाब सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये की है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Siddhu Moosewala’s Brother : दिवंगत मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moosewala) के घर एक बार फिर खुशियां लौटी हैं। उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि पंजाब सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये की है।

पढ़ें :- Mamta Kulkarni को Drug Scandal मामले में कोर्ट ने सबूतों के आधार पर दर्ज की FIR को किया रद्द

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और उनकी 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। ऐसे में उनके माता-पिता ने परिवार के वारिस की खातिर आईवीएफ तकनीक के जरिये गर्भधारण का फैसला लिया था।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हे बेटे की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...