Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जब से धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने हैं, तब से 80 बार पेपर हो चुका है लीक, मोदी सरकार पूरी तरह फेल : भूपेश बघेल

जब से धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने हैं, तब से 80 बार पेपर हो चुका है लीक, मोदी सरकार पूरी तरह फेल : भूपेश बघेल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार और NTA की विफलता से NEET का पेपर लीक हो गया, जिसके कारण लाखों छात्र मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। दुखद यह है कि सरकार के भ्रष्ट सिस्टम की वजह से कुछ छात्रों ने अपनी जान दे दी, जो मोदी सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर कलंक है।

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

कांग्रेस महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब से धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने हैं, तब से 80 बार पेपर लीक हो चुका है। इन पेपर लीक के कारण 22 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं और 4 खुदकुशी कर चुके हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि हालात ये हैं कि पेपर लीक में जिम्मेदार रहे अधिकारियों को इनाम देकर प्रमोट कर दिया जाता है। ये सब BJP सरकार के संरक्षण में हो रहा है। इसलिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही NTA के दोषी अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति SC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह फेल, Inefficient or Incompetent है। देश में अब तक 80 पेपर लीक हो चुके हैं, जिसके कारण करोड़ों बच्चों की जिंदगी अधर में लटक गई है। NEET पेपर लीक के कारण बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब भी पद पर बने हुए हैं, उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। हमारा सवाल है- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को सजा कब मिलेगी?

भारत सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। जब देश के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर हो और सरकार सिर्फ बयानबाज़ी में लगी हो, तो समझ लीजिए व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। NEET परीक्षा लीक ने साबित कर दिया कि शिक्षा अब भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी है। छात्रों की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और भारत सरकार के शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। मोदी जी, अभी धर्मेंद्र प्रधान जी को बर्खास्त करें।

Advertisement