Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Sindhi Potato Took: बच्चों को टिफिन में देना हो या फिर शाम को स्नैक्स के तौर पर खाना हो, ट्राई करें सिंधी पोटैटो टूक

Sindhi Potato Took: बच्चों को टिफिन में देना हो या फिर शाम को स्नैक्स के तौर पर खाना हो, ट्राई करें सिंधी पोटैटो टूक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बच्चों को लंच में पैक करने के लिए समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या बनाएं तो आज हम आपके लिए स्पेशल रेसिपी लेकर आये है। वो रेसिपी है सिंधी पोटैटो टूकबनाने की। आप इसे सुबह या शाम को चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर भी ट्राई कर सकते है। तो चलिए जानते है सिंधी पोटैटो टूक बनाने की रेसिरी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

सिंधी पोटैटो टूक बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– आलू – 4 (मध्यम आकार के)
– तेल – तलने के लिए
– नमक – स्वादानुसार
– लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
– धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
– हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
– अमचूर पाउडर – 1/2 टीस्पून
– चाट मसाला – 1/2 टीस्पून (वैकल्पिक)
– ताजा धनिया पत्ती – सजाने के लिए

सिंधी पोटैटो टूक बनाने का तरीका
सिंधी पोटैटो टूक बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर छील लें।इन्हें गोल आकार में 1/2 इंच मोटे स्लाइस में काट लें। स्लाइस को हल्का सा दबाकर चपटा कर लें।

आलू को तलें
एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
आलू स्लाइस को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
तले हुए आलू को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

मसाला मिलाएं
1. एक कटोरी में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, और अमचूर पाउडर को मिलाएं।
2. तले हुए आलू स्लाइस को एक बर्तन में रखें और ऊपर से तैयार मसाला छिड़कें।
3. आलू को मसाले में अच्छे से मिक्स करें ताकि हर स्लाइस पर मसाला अच्छी तरह चिपक जाए।

परोसें
मसालेदार पोटैटो टूक को प्लेट में निकालें।
ऊपर से चाट मसाला और ताजी धनिया पत्ती डालें।
इसे गरमागरम परोसें।

टिप्स
आलू को कुरकुरा बनाने के लिए धीमी-मध्यम आंच पर तलें।
मसाले में थोड़ी अजवाइन या कसूरी मेथी डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। सिंधी पोटैटो टूक का यह कुरकुरा और मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। इसे जरूर ट्राई करें।

Advertisement