कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया एन्फ्लुएंजर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' के एक्स कंटेस्टेंट अदनान शेख ने निकाह किया है। इन्होंने आयशा शेख से निकाह और उसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया। लेकिन निकाह के बाद अदनान एक नई मुसीबत में फंस गए हैं।
Adnaan Shaikh FIR: सोशल मीडिया एन्फ्लुएंजर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (bigg boss ott 3) के एक्स कंटेस्टेंट अदनान शेख (Adnan Sheikh) ने निकाह किया है। इन्होंने आयशा शेख (Ayesha sheikh) से निकाह और उसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया। लेकिन निकाह के बाद अदनान एक नई मुसीबत में फंस गए हैं।
अदनान (Adnan Sheikh) के खिलाफ उनकी बहन ने मारपीट का आरोप लगाया है। बहन ने वीडियो में दावा किया है कि अदनान (Adnaan Shaikh) ने ना केवल उन पर हाथ उठाया बल्कि उनके ससुर से भी मारपीट की। यहां तक कि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। लेकिन ये पूरा मामला क्या है अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
सोशल मीडिया पर बुर्का पहने एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। ये महिला दावा कर रही है कि वो अदनान शेख की बहन है और वीडियो में पीछे गोरेगांव का बांगुर नगर पुलिस स्टेशन (Bangur Nagar Police Station) भी दिखा रही है। जहां पर वो उसके बाहर खड़ी नजर आ रही है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने
वीडियो में महिला ने दावा किया- ‘मैं अस्पताल में अपने अम्मी-अब्बा से मिलने गई थी. लेकिन अस्पताल के अंदर अदनान ने मुझे बहुत मारा है. मेरे ससुर को भी मारा है. अस्पताल के बाहर आकर भी मारा है मेरा स्कार्फ खुल गया था. लोग रोड पर जमा हो गए थे. मेरे ससुर जमीन पर गिर गए थे उनका हाथ तक टूट गया है. मैं अपने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन आई थी. थोड़ी जद्दोजहद करने के बाद आखिरकार आज मेरी एफआईआर दर्ज कर ली गई है.’