1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sita Soren joins BJP: भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

Sita Soren joins BJP: भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा देने वाली सीता सोरेने भाजपा में शामिल हो गईं हैं। सीता सोरेने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। मंगलवार को उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन को अपना इस्तीफा सौंपते हुए परिवार और पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sita Soren joins BJP: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा देने वाली सीता सोरेने भाजपा में शामिल हो गईं हैं। सीता सोरेने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। मंगलवार को उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन को अपना इस्तीफा सौंपते हुए परिवार और पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को लिखे पत्र में सीता सोरेन ने कहा, मैं सीता सोरेन, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय महासचिव एवं सक्रिय सदस्य वर्तमान विधायक हूं, आपके समक्ष अत्यन्त दुःखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा प्रस्तुत कर रहीं हूं।

उन्होंने लिखा, मेरे स्वर्गीय पति, दुर्गा सोरेन, जो कि झारखण्ड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे, उनके निधन के बाद से ही मैं और मेरा परिवार लगातार उपेक्षा का शिकार रहें है। पार्टी और परिवार के सदस्यों द्वारा हमे अलग-थलग किया गया है, जो कि मेरे लिए अत्यन्त पीड़ादायक रहा है।

इसके साथ ही लिखा, मैंने उम्मीद की थी कि समय के साथ स्थितियां सुधरेगी, परन्तु दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिसे मेरे स्वर्गीय पति ने अपने त्याग समपर्ण और नेतृत्व क्षमता के बल पर एक महान पार्टी बनाया था आज वह पार्टी नहीं रहीं मुझे यह देख कर गहरा दुःख होता है कि पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गयी है जिनके दृष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मूल्यों और आदर्शों से मेल नहीं खाते।

 

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...