1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Six Maoists killed: तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में सुरक्षाबलों ने 6 माओवादियों को मार गिराया, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Six Maoists killed: तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में सुरक्षाबलों ने 6 माओवादियों को मार गिराया, दो सुरक्षाकर्मी घायल

 Telangana 6 Maoists were killed: तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में आज गुरुवार को मुठभेड़ की घटना सामने आयी है। जिला अधीक्षक रोहित राज ने सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की पुष्टि की है। जिसमें छह माओवादियों के मारे जाने की खबर है, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को भद्राद्रि कोठागुडेम में गुंडला और कराकागुडेम मंडलों के बीच नीलाद्रिपेट के वन क्षेत्र में ग्रेहाउंड बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में छह माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...