Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Skin problems: इन घरेलू उपचारों से चेहरे की झाइयों और मुहांसो ही नहीं बल्कि चेचक तक के दाग आसानी से होंगे दूर

Skin problems: इन घरेलू उपचारों से चेहरे की झाइयों और मुहांसो ही नहीं बल्कि चेचक तक के दाग आसानी से होंगे दूर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Skin problems:आमतौर पर टीनएजर्स को चेहरे पर मुहांसों (Pimples) की अधिक समस्या रहती हैं। क्योंकि इस उम्र में शरीर में  हो रहे हार्मोंंस में बदलाव, स्ट्रेस और पिज्जा बर्गर चाउमिन मोमोज आदि खाने से स्किन में मुहांसे और तमाम समस्याएं होने लगती  है।

पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं

इसके लिए सबसे पहले तो अपने खान पान में थोड़ा बदलाव करने की जरुरत होती है। खाने में अधिक तला भुना ऑयली और स्पाइसी चीजों का कम से  कम सेवन करें। इससे स्किन के साथ साथ शरीर को भी फायदा करता है। इसके अलावा आप इन घरेलू उपचार को ट्राई कर सकती हैं।

हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है। इसीलिए इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा एक हफ्ते तक करें। पिंपल्स (Pimples) खत्म हो जाएंगे।

पिंपल्स (Pimples) मिटाने के लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। दो नींबू का जूस निकाल लें। नींबू के रस को कॉटन में भिगोकर चेहरे पर लगा लें। सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें। दिन में दो बार इसे तीन-चार दिनों तक लगाएं। पिंपल्स दूर हो जाएंगे।

लहसुन में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए यह पिंपल्स  (Pimples) को बहुत जल्दी दूर कर देता है। लहसुन की दो कलियां और एक लौंग पीस लें। इस पेस्ट को सिर्फ पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

पढ़ें :- CNAP Service : अब 1 नवंबर से बिना Truecaller अनजान कॉल की होगी पहचान, आए दिन अनजान, फर्जी स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी राहत

शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है। पिंपल्स (Pimples) की समस्या में यह रामबाण है। कॉटन बॉल को शहद में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

पपीता में बहुत अधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह पिंपल्स को बहुत जल्दी खत्म करने की क्षमता रखता है। एक पपीता को छिलकर मिक्सर में पीस लें और चेहरे पर लगाएं। पपीते का जूस भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। पंद्रह से बीस मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

झाई, मुहांसे (Pimples) की बात छोड़िये, चेचक तक के दाग आसानी से दूर हो सकते हैं। केवल संतरे के छिलके की मदद से, संतरे के छिलको को सुखाकर उनका महीन चूर्ण बना ले। उस चूर्ण में गुलाबजल और नींबू का रस डालकर मुंहासों पर इस पेस्ट को लगा लें।  मुंहासे हमेशा के लिए गायब हो जायेंगे। लेकिन ध्यान ऊपर दिए  गए उपायों में से एक समय में एक ही उपाय करें।

इनके साथ में आप ब्लड प्यूरी फायर जिसमें नीम कुटकी और चिरायता मिला हो वो ज़रूर पिए। इसे पीने से खून में आई गंदगी दूर होगी और चेहरा और शरीर निर्मल होगा।

पढ़ें :- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, उनकी कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां : सीएम योगी
Advertisement