Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video-बंगाली सिंगर ने ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा-मेरी स्कर्ट के अंदर डाल दिया था अपना हाथ

Video-बंगाली सिंगर ने ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा-मेरी स्कर्ट के अंदर डाल दिया था अपना हाथ

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती (Bengali singer Lagnajita Chakraborty) ने बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक राजेश रोशन (Bollywood’s famous music director Rajesh Roshan) सुपर स्टार ऋतिक रोशन (Superstar Hrithik Roshan) के चाचा पर यौन शोषण (Sexual Harassment) का गंभीर आरोप लगाया है। 10 दिसंबर को एक इंटरव्यू में उन्होंने इस घटना के बारे में विस्तार से बताया, जो मुंबई में राजेश रोशन (Rajesh Roshan) के घर पर हुई थी। इस खुलासे ने संगीत जगत को झकझोर कर रख दिया है। लग्नजीता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह प्रोफेशनल मीटिंग के लिए सांताक्रूज स्थित राजेश रोशन (Rajesh Roshan) के घर गई थीं। उन्होंने कहा कि जब मैं मुंबई में रहती थी, उन्होंने मुझे अपने सांताक्रूज वाले घर पर बुलाया था। वह घर बेहद भव्य था और वहां का म्यूजिक रूम शानदार सुविधाओं से लैस था।

पढ़ें :- दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक टला, चुनाव आयोग ने अपरिहार्य कारणों का दिया हवाला
पढ़ें :- विराट कोहली ने दिनेश फलाहारी महाराज के आरोप को बताया झूठा, क्रिकेटर को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाने का किया था दावा

यौन शोषण की घटना का जिक्र

लग्नजीता ने बताया कि मैं म्यूजिक रूम में बैठी थी और वह मेरे पास आकर बैठे। उस वक्त मैंने कई विज्ञापन जिंगल्स गाए थे, जिन्हें वह देखना चाहते थे। जैसे ही मैं आईपैड पर अपना काम दिखा रही थी, वह थोड़ा मेरी तरफ खिसके और अचानक बिना किसी चेतावनी के अपना हाथ मेरी स्कर्ट के अंदर डाल दिया। मैं चुपचाप वहां से उठी और बाहर चली गई। उन्होंने आगे कहा,कि मैंने इस पर ज्यादा हंगामा नहीं किया, क्योंकि मुझे लगा कि यह उनकी गलती थी, मेरी नहीं, लेकिन इस घटना ने मुझे अंदर से झकझोर दिया।

कास्टिंग काउच पर खुलकर बात

लग्नजीता ने कहा कि कास्टिंग काउच (Casting Couch) न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry) में भी प्रचलित है। हालांकि, उन्होंने अन्य दोषियों का नाम लेने से इनकार किया, लेकिन इस समस्या की गंभीरता पर जोर दिया।

संगीत जगत में पहचान

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

लग्नजीता चक्रवर्ती (Lagnajita Chakraborty) एक मशहूर बंगाली प्लेबैक सिंगर हैं, जिन्हें फिल्म चतुष्कोण के गाने “बसंतो एशे गाछे” के लिए जाना जाता है।

Advertisement