1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली बॉर्डर पर वाहनों की धीमी जांच: पुलिस और एसएसबी में तनाव,व्यापारियों ने किया विरोध

सोनौली बॉर्डर पर वाहनों की धीमी जांच: पुलिस और एसएसबी में तनाव,व्यापारियों ने किया विरोध

सोनौली बॉर्डर पर वाहनों की धीमी जांच: पुलिस और एसएसबी में तनाव, व्यापारियों ने किया विरोध

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में वाहनों की धीमी जांच से लंबा जाम लग गया। इससे आम नागरिक, व्यापारी और पर्यटक परेशान हो गए।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

शनिवार दोपहर को नौतनवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ भारत गेट पहुंचे। उन्होंने एसएसबी जवानों से वाहनों की जांच तेज करने का अनुरोध किया। जवानों ने इस अनुरोध की अनदेखी कर दी। इसके बाद सीओ त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पुलिस चौकी लौट गए।

कुछ देर बाद बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। उन्होंने जाम को लेकर पुलिस से बातचीत की। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एसएसबी के सहायक कमांडेंट मौके पर पहुंचे। व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस के बाद बैरियर को मुख्य मार्ग से हटाया गया। वाहनों की जांच प्रक्रिया तेज की गई।

सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि धूप में विदेशी पर्यटक, स्थानीय व्यापारी और त्योहार मनाने जा रहे लोग जाम में फंसे थे। उनकी परेशानी को देखते हुए एसएसबी से जांच तेज करने की अपील की गई।

विरोध करने वाले व्यापारियों में सपा नेता बैजू यादव, व्यापारी नेता विजय रौनियार, बबलू सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, राजकुमार नायक, दिनेश जायसवाल, पंकज जयसवाल, नीरज गुप्ता और विक्रांत जायसवाल शामिल थे। बाद में एसएसबी के सहायक कमांडेंट ने व्यापारी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ कैंप में बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...