Ways to stop Snoring: सोते समय खर्ऱाटे लेना बेहद आम समस्या है, इसलिए अधिकतर लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते। लेकिन उनके साथ सोने वाले औऱ आस पास के लोगो को इससे खासी दिक्कतें होती है। क्या आप जानते है अधिक खर्राटे लेना गंभीर मेडिकल प्रॉब्लम ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का संकेत है जो आगे चलकर बेहद खतरनाक परिणाम देता है।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें
अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के अनुसार ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया हाई ब्लड प्रेशर,हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और डिप्रेशन के जैसे रोगो को बढ़ावा देती है।
अगर आपको दिन में बहुत अधिक नींद आती है और जोर जोर से खर्राटे (Snoring) लेते है। इस दौरान सांस रुकने की दिक्कत होती है तो बिना समय गवाएं चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। क्योंकि खर्राटे लेने की ये स्टेज जानलेवा हो सकती है। खर्राटे बंद करने के लिए कोशिश करें करवट लेकर सोए। ऐसा करने से सांस लेने में आसानी होगी औऱ खर्राटे (Snoring) कम होंगे।
रात में सोने से पहले कोशिश करें हल्का खाना ही खाएं। सोने से पहले भारी खाना खाने या एल्कोहल का सेवन करने से गले की मांसपेशियां शिथिल हो जाती है, जिससे खर्राटे आ सकते हैं। इसलिए कम से कम सोने से तीन घंटे पहले खाना खा लें और शराब का सेवन करने से बचें।
वजन को कंट्रोल करें। क्योंकि जिन लोगो का वजन अधिक होता है उन्हें खर्राटे (Snoring) की संभावना अधिक होती है। वजन अधिक होने की वजह से वायु मार्ग पर चर्बी का दबाव कम होगा और सांस लेने में आसानी होगी।