1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में बिजली-आंधी से अब तक 80 लोगों की मौत, नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

बिहार में बिजली-आंधी से अब तक 80 लोगों की मौत, नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

Bihar 80 Deaths due to lightning, storm: बिहार में गुरुवार को मौसम का कहर देखने को मिला। कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। साथ ही कई जगहों पर ओले भी पड़े। जिसके चलते जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। राज्य में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और आंधी के कारण अब तक 80 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, नीतीश सरकार ने मारे गए लोगों के घरवालों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा ऐलान किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सोनौली के भीषण जाम पर एक्शन की तैयारी,बैजू यादव की पहल पर व्यापारियों की पुलिस संग अहम बैठक, कई बड़े फैसले

राज्य में बिजली और आंधी से हुई मौतों पर बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “अब तक मरने वालों की संख्या 80 हो गई है…मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया है, हम शोक संतप्त परिवारों को 4-4 लाख रुपए दे रहे हैं। आंधी और बारिश से लोगों को नुकसान हुआ है, किसानों को भी नुकसान हुआ है। हम उसके लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं। सरकार इस मामले में बहुत गंभीर है और हम गंभीरता से काम करेंगे।”

बिहार के इन जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार में शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी है। दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा और पटना सहित कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सावधान रहें) जारी किया गया है।

पढ़ें :- एसीएस चिकित्सा शिक्षा ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान का किया निरीक्षण, पीईटी-सीटी, साइबरनाइफ और टोमोथेरेपी सुविधाओं के प्रगति की समीक्षा 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...