1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एसडीएम पर गरजे समाजसेवी, बोले – “एसडीएम होगे अपने घर के”, वीडियो वायरल

एसडीएम पर गरजे समाजसेवी, बोले – “एसडीएम होगे अपने घर के”, वीडियो वायरल

एसडीएम पर गरजे समाजसेवी, बोले - "एसडीएम होगे अपने घर के", वीडियो वायरल

पढ़ें :- एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर क्षेत्र के एक विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को उस समय माहौल गर्मा गया जब उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नवीन कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि यह भूमि नवीन परती की है, जिसे एक पक्ष गौशाला भूमि बताकर उस पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रहा था।

मौके पर प्रशासन की रोक के विरोध में समाजसेवी राजाराम जायसवाल भड़क उठे और उन्होंने एसडीएम से तीखी बहस करते हुए कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान उनका एक बयान –

“एसडीएम होगे अपने घर के!”

तेजी से वायरल हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

पढ़ें :- जीजीआईसी बाराबंकी में गश खाकर गिरीं की 18 छात्राएं, सुबह प्रार्थना के बाद हुई घटना, सामने आई ये वजह

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें समाजसेवी की नाराजगी और प्रशासनिक हस्तक्षेप साफ तौर पर देखा जा सकता है।

घटना के बाद क्षेत्र में विवाद और कौतूहल का माहौल बना हुआ है। लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह भूमि वास्तव में गौशाला की है या सरकारी नवीन परती भूमि, जैसा प्रशासन का दावा है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब तक इस पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने से मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद में आगे क्या रुख अपनाया जाएगा – प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई या समझौते की पहल।

 

पढ़ें :- योगी सरकार नमामि गंगे योजना से बदलेगी गोमती नदी की तस्वीर, नालों की टैपिंग से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा सीवेज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...