1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुछ अधिकारी नहीं सुनते हैं बात, सपा, बसपा और कांग्रेस से मिले हुए हैं…संजय निषाद का बड़ा बयान

कुछ अधिकारी नहीं सुनते हैं बात, सपा, बसपा और कांग्रेस से मिले हुए हैं…संजय निषाद का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने के साथ ही उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति बनाई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने के साथ ही उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति बनाई। इन सबके बीच भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद का बड़ा बयान आया। उन्होंने कहा कि, कुछ अधिकारी पर निशाना साधा और कहा कि ये सपा, बसपा और कांग्रेस से मिले हुए हैं।

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने कहा कि, कुछ अधिकारी हैं जो अंदर से हाथी, साइकिल और पंजा वाले हैं। बहुत लोग हैं जो कई वर्षों से रह रहे हैं। बीते दिनों एक महिला मिलने के लिए आई और मैं अधिकारियों से कहता रहा लेकिन फिर भी उसका घर गिरा दिया गया। कुछ अधिकारी लगातार उलझाने का काम कर रहे हैं। वहीं, उपचुनाव में सीट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, वो सीट मांगने वाले नहीं हैं। हम गठबंधन में हैं और भाजपा हमेशा समान करती है।

साथ ही उन्होंने कहा कि, हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सभी 10 की 10 सीटें जीतेंगे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, विपक्ष ने संविधान, आरक्षण समेत अन्य मुद्दों पर झूठ बोला। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं के काम नहीं करने पर नाराजगी जाहिर किया। साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को पिछड़ों का सबसे बड़ा नेता बताया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...