1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कुछ बातें रणनीतिक होती हैं उसे रणनीतिक ही रहने दें…कुमारी शैलजा को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले मनोहर लाल खट्टर

कुछ बातें रणनीतिक होती हैं उसे रणनीतिक ही रहने दें…कुमारी शैलजा को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। हरियाणा में राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा को लेकर कई तरह की अटकलें शुरू हो गयीं हैं। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। हरियाणा में राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा को लेकर कई तरह की अटकलें शुरू हो गयीं हैं। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है।

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

पत्रकारों ने पूछा कि क्या शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला बीजेपी में शामिल होंगे। इस पर उन्होंने कहा कि, यह संभावनाओं का संसार है और संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। सही समय आने पर आपको सब कुछ पता चल जाएगा। कांग्रेस में उनका अपमान हुआ है।

बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस के अंदर सियासी खींचतान बनी हुई है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, कुमारी शैलजा पार्टी से नाराज चल रहीं हैं। इसको लेकर अब कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर आ गई। यहां तक की कुमारी शैलजा के बीजेपी में जाने की चर्चाएं भी होने लगी हैं। इसी बीच पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...