1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Somvati Amavasya 2024 : मोक्ष दिलाने वाली मानी जाती है सोमवती अमावस्या , इस दिन रखें कुछ बातों का ध्यान

Somvati Amavasya 2024 : मोक्ष दिलाने वाली मानी जाती है सोमवती अमावस्या , इस दिन रखें कुछ बातों का ध्यान

 सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या मोक्ष दिलाने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन पूजा-पाठ, तर्पण और स्नान-दान से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है और व्यक्ति के सांसारिक पाप नष्ट हो जाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Somvati Amavasya 2024:  सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या मोक्ष दिलाने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन पूजा-पाठ, तर्पण और स्नान-दान से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है और व्यक्ति के सांसारिक पाप नष्ट हो जाते हैं। प्रत्येक वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सोमवती अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस साल यानी 2024 में सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। आइये जानते है  सोमवती अमावस्या के दिन किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

भगवान शिव की भी पूजा
इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए। अगर आप गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर में ही गंगाजल की कुछ बूंदें डालकर स्नान करना चाहिए।

गर्म वस्त्रों का दान
इस दिन गरीबों को जरूरी चीजें जैसे अन्न, गर्म वस्त्र, गुड़ और घी जैसी चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन विष्णु चालीसा (Vishnu Chalisa) का पाठ करना भी शुभ होता है। इस दिन सत्संग करना चाहिए और सात्विक दिनचर्या अपनानी चाहिए।

सोमवती अमावस्या के दिन तामसिक और मांसाहारी भोजन वर्जित है। इस दिन ईर्ष्या, क्रोध, झूठ, बुरे वचन, लालच और जलन आदि से बचना चाहिए।

पढ़ें :- Surya Nakshatra Parivartan 2026 :  आज होगा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन , जानरें किन राशियों का होगा फायदा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...