UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में संपत्ति विवाद को लेकर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर में 85 वर्षीय बुजुर्ग के साथ उनके ही बेटे द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बुजुर्ग के साथ मारपीट और उन्हें घसीटने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
पढ़ें :- एक और पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ मिलकर नहर में फेंका शव
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग पिता लकवे से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ बताए जा रहे हैं। आरोप है कि 16 सितंबर को संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उनके छोटे बेटे ने उनके साथ मारपीट की।
ये मानवता को झकझोर देने वाला वीडियो यूपी के बांदा जिले का है, कंकाल में तब्दील हो चुके 85 साल के शंकर गुप्ता को उनको छोटा बेटा कुशल गुप्ता बेहरमी से पीट रहा है।
जमीन जायदाद को लेकर कलयुगी छोटे बेटे ने पिता को बर्बरता से पीटा। बड़े बेटे कैलाश के अनुसार पिता के साथ हुए इस घटना… pic.twitter.com/cd6BJLaDwV— sankalp (@justicewithpoor) September 19, 2026
पढ़ें :- युवती को भगाकर ले गया: लखीमपुर में परिजनों ने रिपोर्ट की तो, घर के सामने भाई पर गोली चलाई, फिर खुद को भी गोली मारी
CCTV फुटेज में आरोपी को बुजुर्ग के साथ कथित तौर पर लात-घूंसों से मारपीट करते और उन्हें जमीन पर घसीटते हुए देखा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मौजूद दूसरे बेटे कैलाश ने CCTV फुटेज देखी और पुलिस से शिकायत की।
कैलाश के मुताबिक, वह बेंगलुरु में रहता है, जबकि उसका छोटा भाई और पिता घर पर रहते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। CCTV सामने आने के बाद कैलाश बांदा पहुंचा और घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मामले में पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच भी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है और दोनों पक्षों की ओर से पहले शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और पुलिस CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।