1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sonakshi-Zaheer Marriage : सोनाक्षी-जहीर के रिस्पेशन में होंगे इतने गेस्ट, सुबह चार बजे तक चलेगी पार्टी

Sonakshi-Zaheer Marriage : सोनाक्षी-जहीर के रिस्पेशन में होंगे इतने गेस्ट, सुबह चार बजे तक चलेगी पार्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर रजिस्टर्ड शादी के बार देर शाम शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट बैस्टियन में रिस्पेशन दे रहे हैं, जिसमें करीब एक हजार गेस्ट शामिल होंगे।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर रजिस्टर्ड शादी के बार देर शाम शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट बैस्टियन में रिस्पेशन दे रहे हैं, जिसमें करीब एक हजार गेस्ट शामिल होंगे। डीजे गणेश अपनी प्ले लिस्ट से इस पार्टी में समा बांधेंगे। कपल के दोस्तों में शुमार हनी सिंह समेत कई सिलेब्स पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बांद्रा वेस्ट के बांद्रा में 81 ऑरियेट के 26वीं मंजिल पर एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टॉप फ्लोर के अपार्टमेंट की कीमत 11 करोड़ रुपये है। फ्लैट की खासियत है कि यह सी फेसिंग है और माहिम बे और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। चर्चा है कि शादी के बाद दोनों इसी फ्लैट में शिफ्ट होंगे।

शादी से ठीक पहले रविवार दोपहर में सोनाक्षी का एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह लूज़ शर्ट और पैंट में नज़र आई हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि एक्ट्रेस शादी से पहले तैयार होने अपनी मेकअप आर्टिस्ट के स्टूडियो पहुंची थीं।

रजिस्टर्ड शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट में रिसेप्शन दे रहे हैं। यह पार्टी रात 8 बजे से शुरू होगी और सुबह चार बजे तक चलेगी। डीजे गणेश ने बताया कि वह कपल के रिसेप्शन में परफॉर्म करेंगे। उनके मुताबिक पार्टी में 1,000 मेहमानों को बुलाया गया है।

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल

सोनाक्षी और जहीर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड शादी करेंगे। दोपहर में जहीर को 81 ऑरियेट अपार्टमेंट में घुसते देखा गया। चर्चा है कि दोनों यहीं रजिस्टर्ड शादी करने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...