1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SONAULI:व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सुबाष चंद जायसवाल-वीडियो

SONAULI:व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सुबाष चंद जायसवाल-वीडियो

व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सुबाष चंद जायसवाल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज:: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तरप्रदेश संगठन के सोनौली नगर अध्यक्ष चुने गए सुबाष चंद जायसवाल। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद बुधवार को उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नगर कार्यकारिणी में महामंत्री सोनु साहू, कोषाध्यक्ष वैजनाथ कौशल , उपाध्यक्ष आनन्द कुमार,सुनील मद्देशिया, मंत्री इंद्रजीत और प्रमोद रौनियार इसके साथ ही युवा नगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल को बनाया गया।

पढ़ें :- महराजगंज:सेमरा चन्द्रौली में अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिला, इलाके में दहशत

मुख्य अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियो के खिलाफ जिले से लेकर प्रदेश तक लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर अग्रहरि ने कहा कि उनका संगठन जमीन पर बैठकर व्यापार करने वालों से लेकर शोरूम में बैठे व्यापारियों की लड़ाई लड़ रहा है।

नगर अध्यक्ष सुबाष चंद जायसवाल ने कहा कि छोटे बड़े सभी व्यापारियों के हित में संगठन काम करेगा। प्रत्येक माह होने वाली मासिक बैठक में केवल व्यापारी हित के मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस मौके पर महराजगंज जिला युवा अध्यक्ष गौतम जोशी ,जिला कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष अशोक टिबड़ेवाल, मनोज सिंघानिया,अश्वनी चौधरी, नगर अध्यक्ष नौतनवा संतोष जायसवाल, कोल्हुई श्रीराम जायसवाल , आनन्द नगर आशिफ जमाल , रतन गुप्ता,मोहन शेरवानी, हरिश्चंद्र, अतुल चन्द्र, प्रमोद कुमार, मधु वर्मा, मुरारी मद्देशिया,ईशु मद्देशिया,पवन जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट 

पढ़ें :- Lucknow News: लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, अब प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक के बच्चों को इतने बजे होगी छुट्टी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...