1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बकरीद पर्व को लेकर सोनौली बॉर्डर पर चौकसी तेज,डीएम और एसपी ने दी जानकारी-वीडियो

बकरीद पर्व को लेकर सोनौली बॉर्डर पर चौकसी तेज,डीएम और एसपी ने दी जानकारी-वीडियो

बकरीद पर्व को लेकर सोनौली बॉर्डर पर चौकसी तेज,डीएम और एसपी ने दी जानकारी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आगामी बकरीद पर्व सहित तमाम अन्य पर्व को लेकर महराजगंज जनपद में पुलिस एवं जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है.जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया बकरीद पर्व को लेकर जिले में तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है. जिसमें पीस कमेटी की बैठक के द्वारा लोगों को त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई साथ ही साथ जनपद में बकरीद के दिन बिजली,पानी, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जा रही है.वही पर कानून व्यवस्था को लेकर भी शासन के तरफ से सख्त निर्देश मिले है. जिसका मजिस्ट्रेट और पुलिस के द्वारा पालन कराया जाएगा. वहीं पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में पैदल गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है.असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे और सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है.अगर त्यौहार के दिन किसी ने भी अराजकता फैलाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ बकरीद के दिन पुलिस के द्वारा ड्रोन कैमरा के जरिए संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी…

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट 

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...