1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sonbhadra News : कोयला लदे मालगाड़ी के दो वैगन डिरेल, इंजन भी बेपटरी, पावर प्रोजेक्ट में मची खलबली

Sonbhadra News : कोयला लदे मालगाड़ी के दो वैगन डिरेल, इंजन भी बेपटरी, पावर प्रोजेक्ट में मची खलबली

यूपी (UP) के सोनभद्र जिले (Sonbhadra District) में रविवार को कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी (Goods Train) के दो वैगन डिरेल होने के बाद इंजन भी बेपटरी हो गया। इसकी सूचना मिलते ही बिजली घर प्रबंधन (Power House Management) में खलबली मच गई। कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी (Goods Train)  के दो वैगन बेपटरी होने के बाद आपस में टकरा गए।

By santosh singh 
Updated Date

सोनभद्र। यूपी (UP) के सोनभद्र जिले (Sonbhadra District) में रविवार को कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी (Goods Train) के दो वैगन डिरेल होने के बाद इंजन भी बेपटरी हो गया। इसकी सूचना मिलते ही बिजली घर प्रबंधन (Power House Management) में खलबली मच गई। कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी (Goods Train)  के दो वैगन बेपटरी होने के बाद आपस में टकरा गए। इसके चलते इंजन भी बेपटरी हो गया। पावर प्रोजेक्ट के रेलपथ पर बांसी (बीना) के पास हुए हादसे की खबर से बिजली घर प्रबंधन में खलबली मच गई। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

पढ़ें :- बहराइच में वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला, जंगल से लकड़ी लेने गए बुजुर्ग का झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

बांसी के समीप मालगाड़ी के इंजन से जुड़े दो वैगन डिरेल होने के बाद आपस में टकरा गए। इसके चलते इंजन भी ट्रैक छोड़ दिया। घटना के बाद काफी मात्रा में कोयला ट्रैक पर बिखर गया। हादसे की जानकारी के बाद पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों में खलबली मच गई।

पढ़ें :- तीन सुनवाई से नहीं पहुंच रहें पवन सिंह, कोर्ट ने लगाया जुर्माना: पत्नी ज्योति की 5 लाख रूपय महीने की मांग...

राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना के चलते ट्रैक पर माल वाहक ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया है। अधिकारी घटना की वजह जानने की कोशिश के साथ परिचालन शुरू कराने में जुट गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...