HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन चुनी गईं सोनिया गांधी, खरगे के प्रस्ताव पर लगी मुहर

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन चुनी गईं सोनिया गांधी, खरगे के प्रस्ताव पर लगी मुहर

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी के अंदर लगातार बैठकों का दौर जारी हे। इस बीच सोनिया गांधी को एक बार फिर संसदीय दल का नेता चुना गया है। शनिवार शाम को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के पार्टी सांसदों की बैठक में उन्हें फिर से नेता चुना गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी के अंदर लगातार बैठकों का दौर जारी हे। इस बीच सोनिया गांधी को एक बार फिर संसदीय दल का नेता चुना गया है। शनिवार शाम को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के पार्टी सांसदों की बैठक में उन्हें फिर से नेता चुना गया।

पढ़ें :- राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से बना सकती है उम्मीदवार, आंकड़ों के दम पर जीत तय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को संसदीय दल के प्रमुख के रूप में चुनने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी सांसदों ने सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई। इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी को सामने रखा जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...