राजस्थान में हुए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसके बाद फेमस सिंगर सोनू निगम काफी ज्यादा भड़क गए थे.
राजस्थान: राजस्थान में हुए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसके बाद फेमस सिंगर सोनू निगम काफी ज्यादा भड़क गए थे. दरअसल, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और कई राजनेता शामिल हुए. इस दौरान अपने गानों से सिंगर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया.
वहीं शो के बीच कुछ ऐसा हुआ कि सिंगर का पारा हाई हो गया. अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है. जिसमें उन्होंने सीएम पर नाराजगी जताई है. इस वीडियो में कार्यक्रम के दौरान जब वह परफॉर्म कर रहे थे, बीच में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य नेता वहां से उठकर चले गए.
अब सोनू निगम का इस पर गुस्सा फूटा है. वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं जयपुर में हो रहे शो राइजिंग राजस्थान से लौटकर आ रहा हूं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता और कई डेलिकेट्स आए थे. शो के बीच में मैंने देखा कि सीएम और अन्य नेता उठकर वहां से चले गए.’
View this post on Instagram
पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
वीडियो में सिंगर ने आगे कहा, ‘मेरा सभी नेताओं से निवेदन है कि ऐसा नहीं करें. मैंने कभी नहीं देखा है कि शो के बीच में मुख्य अतिथि वहां से उठकर चला जाए. मेरा आपसे निवेदन है कि अगर आपको बीच शो से उठकर जाना हो तो आया मत करो. या शो शुरू होने से पहले चले जाया करो. किसी भी आर्टिस्ट के शो को बीच में छोड़कर जाना सही नहीं है.’ सोनू निगम ने आगे कहा, ‘मुझे बहुत लोगों के मैसेज आए कि आपको ऐसे शोज नहीं करने चाहिए जहां कला की कद्र नहीं हो. मुझे पता है कि आप लोगों के पास बहुत काम होते हैं. इसलिए मैं नम्रतापूर्वक निवेदन करता हूं कि आप लोग शो शुरू होने से पहले ही चले जाया करो.’