1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर सपा-कांग्रेस हुई फायर, अखिलेश बोले-बीजेपी इतना डर गई लगवा रही है ‘नक़ली पोस्टर’, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा…’

‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर सपा-कांग्रेस हुई फायर, अखिलेश बोले-बीजेपी इतना डर गई लगवा रही है ‘नक़ली पोस्टर’, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा…’

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के बाहर एक पोस्टर देखा गया। इसमें "200 सीटें हमारा हक हैं" की मांग की गई थी। इसके बाद इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के सहयोगी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच नये विवाद आशंका देखी जा रही थी, लेकिन यह दांव शाम होते ही सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उलटा पड़ता दिखाई दिया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के बाहर एक पोस्टर देखा गया। इसमें “200 सीटें हमारा हक हैं” की मांग की गई थी। इसके बाद इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के सहयोगी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच नये विवाद आशंका देखी जा रही थी, लेकिन यह दांव शाम होते ही सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उलटा पड़ता दिखाई दिया।

पढ़ें :- योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने का आपका दावा निकला फ़र्ज़ी : अखिलेश यादव

पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा​ कि ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द, ‘नक़ली पोस्टर’ लगा रही, इतना गई डर। उन्होंने कहा कि उप्र के म्युनिसिपल उच्चाधिकारियों को निलंबित कर देना चाहिए क्योंकि कुछ लोग बिना पैसा जमा किये सरेआम पोस्टर लगवा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है या तो इसका आधार भ्रष्टाचार है या शासन का दबाव। अखिलेश यादव ने कहा​ कि इन अज्ञात पोस्टरों को जब चोरी-छिपे लगाया जाता है तो स्थानीय राजस्व की हानि भी होती है, क्योंकि ऐसे पोस्टर बिना शुल्क के लगाए जाते हैं क्योंकि अगर शुल्क का आधिकारिक रूप से भुगतान किया गया तो भुगतान की रसीद भी काटनी पड़ेगी, ऐसे में साज़िशकर्ता का नाम बाहर आ जाएगा और वो पकड़ा जाएगा। राजस्व की इस हानि का ख़ामियाज़ा संबद्ध अधिकारियों से भरवाना चाहिए और उनके ख़िलाफ़ जाँच बैठाकर निलंबित भी कर देना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा​ कि ऐसी जितनी भी घटनाएं हो रहीं हैं हम उनका रिकार्ड तारीख़वार रख रहे हैं और ये रिकॉर्ड भी रख रहे हैं कि इस समय कौन सा अधिकारी इसके लिए ज़िम्मेदार था। पीडीए सरकार आ रही है अब वही इन भ्रष्ट अधिकारियों का सारा कच्चा-चिट्ठा खोलेगी। ED-CBI से लेकर EOW तक सबकों सक्रिय करके, इन सब भ्रष्ट अधिकारियों का पक्का हिसाब-किताब किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि अखिलेश यादव जी, यह गठबंधन INDIA गठबंधन है और यह लड़ाई सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। बीजेपी चाहे लाख भ्रम फैला ले, लाख षड्यंत्र कर ले पर इस गठबंधन को तोड़ना तो दूर, छू भी नहीं सकती। INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा..!

पढ़ें :- कांग्रेस, बोली-'वोट चोरी' उठ रहे सवालों का चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में नहीं दिया कोई जवाब, ये रहे 48 सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...