1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा ने 12 सीटें मांगी, हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर हो जाते हैं संतुष्ट…महाराष्ट्र में बोले अखिलेश यादव

सपा ने 12 सीटें मांगी, हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर हो जाते हैं संतुष्ट…महाराष्ट्र में बोले अखिलेश यादव

इसलिए बीजेपी को हराना जरूरी है क्योंकि हमारे देश की जो संस्कृति है वह मिली जुली संस्कृति है। महाराष्ट्र का संदेश देश की राजनीति को बदलने वाला संदेश होगा। समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें मांगी है, दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी महाराष्ट्र में पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे और आपके बीच में नफरत फैलाने का काम करते हैं। समाजवादियों ने बहुत सफाई से यहां पर एक संदेश देने का काम किया है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

उन्होंने कहा, यह महाराष्ट्र का ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है। जहां यह महाराष्ट्र का चुनाव है, वहीं यह देश का ऐसा चुनाव है जहां के फैसले से महाराष्ट्र और देश की राजनीति बदलने का काम होगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी बहुत ही होशियार पार्टी है, हरियाणा में हारी हुई जगह पर उन्होंने सरकार बना ली। इसलिए हम लोगों को सावधान रहकर अपने वोट को बचाकर भी रखना है। भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन ने महाराष्ट्र की जनता को महा दु:खी किया है। यहां पर महा भ्रष्टाचार चल रहा है, इन सबका जवाब इस बार जनता देने जा रही है।

इसके साथ ही कहा, इसलिए बीजेपी को हराना जरूरी है क्योंकि हमारे देश की जो संस्कृति है वह मिली जुली संस्कृति है। महाराष्ट्र का संदेश देश की राजनीति को बदलने वाला संदेश होगा। समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें मांगी है, दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं।

 

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...