यूपी के आगरा जिले में आयोजित PDA दलित सम्मेलन के दौरान रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। यूपी की सियासत में बाहरी दलों की सक्रियता को लेकर बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है।
आगरा: यूपी के आगरा जिले में आयोजित PDA दलित सम्मेलन के दौरान रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। यूपी की सियासत में बाहरी दलों की सक्रियता को लेकर बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। मोहिबुल्लाह नदवी ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरे प्रदेशों से आकर उत्तर प्रदेश में जो लोग पतंग उड़ाना चाहते हैं, उत्तर प्रदेश के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी पतंग की डोर कहां से हिलती है?
आगरा PDA दलित सम्मेलन…
दूसरे प्रदेशों से आकर उत्तर प्रदेश में जो लोग पतंग उड़ाना चाहते हैं, उत्तर प्रदेश के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी पतंग की डोर कहाँ से हिलती है।
~ मोहिबुल्लाह नदवी, सपा सांसद, रामपुर https://t.co/cj2Dj7Q53k
— Shyam Yadav SP (@shyamyadavsp95) November 15, 2026
पढ़ें :- VIDEO : अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत पर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को घेरा, 'तुम बच्चों को भी नहीं हरा पा रहे...'
उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश में ओवैसी की राजनीतिक सक्रियता पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है। पतंग और उसकी डोर का उदाहरण देकर सांसद ने राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में सपा और AIMIM के बीच सियासी तकरार को लेकर चर्चा तेज हो सकती है।