1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा पार्टी ने महराजगंज से शुरू किया क्रांति छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान

सपा पार्टी ने महराजगंज से शुरू किया क्रांति छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान

सपा पार्टी ने महराजगंज से शुरू किया क्रांति छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार क्रांति छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान की शुरुआत आज महराजगंज से की गई है। यह अभियान आज 9 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर 2024 तक महराजगंज जनपद के प्रत्येक कस्बे और ग्राम सभाओं में चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेपरलीक, फीस वृद्धि, रोजगार आरक्षण, मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त सिंचाई, छात्र संघ बहाली, समान कोर्स, नौजवानों और किसानों के अधिकार दिलाने सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है। साथ ही अधिक से अधिक छात्रों को सदस्यता भी दिलाई जाएगी।

पढ़ें :- प्रवक्ता संवर्ग भर्ती परीक्षा : नौ व 10 मई को 624 पदों के लिए 4.64 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव का महराजगंज जिले के कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर और जिले के संगठन ने बैजू यादव को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर, महासचिव समसुद्दीन सिद्दीकी, विधानसभा अध्यक्ष सदर नौसाद आलम, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सतीश यादव, जिलाध्यक्ष कुंवर यज्ञदत्त पासवान, जिला सचिव विजय यादव, अमरनाथ जी, रणजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य रामाशीष यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा अमरनाथ साहनी, और जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड शमीम खान मौजूद थे।

अभियान की शुरुआत करते हुए विद्यासागर ने कहा कि यह अभियान छात्रों और नौजवानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। महासचिव समसुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से छात्रों और किसानों के हित में काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी। इस अभियान के माध्यम से हम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उन्हें उनके समाधान के लिए प्रेरित करेंगे।

जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सतीश यादव ने कहा कि इस अभियान से छात्र और नौजवान एकजुट होंगे और अपने हक के लिए आवाज उठाएंगे।

पढ़ें :- अमेठी में पिस्टल दिखाने के बहाने युवक को बुलाकर गोली मारकर की हत्या ,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

नौतनवा ब्लाक अध्यक्ष रणजीत यादव ने अपने भाषण में कहा कि समाजवादी पार्टी का यह कदम ऐतिहासिक है और इससे युवाओं में नया जोश और उत्साह भर जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य रामाशीष यादव ने कहा कि यह अभियान किसानों और युवाओं के लिए एक बड़ा समर्थन होगा और इससे उनके अधिकारों की रक्षा होगी। इस मौके पर सभी नेताओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान विभिन्न गांवों और कस्बों में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता को जागरूक करेंगे और उनके मुद्दों को समझेंगे। समाजवादी पार्टी का यह अभियान न केवल महाराजगंज बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक नई क्रांति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- CMO और दवा माफियाओं के गठजोड़ से फिर रहा स्वास्थ्य मंत्री की मेहनत पर पानी, अम्बेडकर नगर के टेंडर में 'मेरठ' का जिक्र क्यों?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...