1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मस्जिद गए लेकिन सफ़ेद ‘जालीदार टोपी’ ले जाना भूल गए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव: केशव मौर्य

मस्जिद गए लेकिन सफ़ेद ‘जालीदार टोपी’ ले जाना भूल गए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव: केशव मौर्य

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के दिल्ली में संसद भवन के बगल वाली मस्जिद में कथित तौर पर बैठक करने को लेकर भाजपा ने सवाल उठाया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मस्जिद गए लेकिन सफ़ेद 'जालीदार टोपी' ले जाना भूल गए सपा बहादुर अखिलेश यादव।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के दिल्ली में संसद भवन के बगल वाली मस्जिद में कथित तौर पर बैठक करने को लेकर भाजपा ने सवाल उठाया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मस्जिद गए लेकिन सफ़ेद ‘जालीदार टोपी’ ले जाना भूल गए सपा बहादुर अखिलेश यादव। जब ख़्याल ही रखना था तो कब्जा करने वाली जमात का पूरा ख़्याल रखना चाहिए था।

पढ़ें :- सोनौली में विराट कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेंच

दरअसल, बीते दिन अखिलेश यादव संसद भवन के बगल की मस्जिद में सपा नेताओं के साथ बैठे थे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर को लेकर भाजपा ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इसको लेकर ही निशाना साधा है।

पढ़ें :- यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जिलों में हादसे, फतेहपुर में तीन किशोरों की मौत: गोंडा में युवक लापता

कब्जा करना पहला वसूल
इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें लिखा, कब्जाधारी सपा बहादुर अखिलेश यादव के अपने शासन में अवैध कब्जा वाले कृत्य पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है। दरअसल, ‘लठैतवाद’ के सिद्धांत में भरोसा करने वाले सपाई जिस जमात का साथ पसंद करते हैं, उनका ‘पहला उसूल’ ही कब्जा करना होता है।

 

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...