1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपद्रवियों को समझाने के लिए सड़क पर उतरे एसपी, कहा-नेताओं के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद मत करो

उपद्रवियों को समझाने के लिए सड़क पर उतरे एसपी, कहा-नेताओं के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद मत करो

संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को अचानक बवाल शुरू हो गया। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने आगजनी भी की। बवाल करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच हालात पर काबू पाने के लिए एसपी संभल, कृष्ण बिश्नोई सड़क पर उतर आए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

संभल। संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को अचानक बवाल शुरू हो गया। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने आगजनी भी की। बवाल करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच हालात पर काबू पाने के लिए एसपी संभल, कृष्ण बिश्नोई सड़क पर उतर आए। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो उपद्रवियों को समझाते हुए ​नजर आ रहे हैं। इसमें वो कह हैं, बेटा आपका भविष्य बहुत अच्छा है, नेताओं के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद मत करो।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

वीडियो में दिख रहा है कि, एसपी उपद्रवियों को समझा रहे हैं। इस दौरान सड़क पर हर तरफ ईंट पत्थर पड़े हुए हैं। उसी से उठाकर भीड़ ईंट फेंकती रही। बाद में कप्तान खुद भीड़ की तरफ बढ़े। बता दें कि रविवार सुबह करीब छह बजे संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ एक सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची।

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

इस दौरान कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ। मस्जिद में सर्वे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में भीड़ वहां जुट गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने छुट्टी के दिन सर्वे करने पर विरोध किया। इस दौरान वहां पर स्थिति बिगड़ती गई। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।

पथराव के दौरान पुलिस समझाती रही, लेकिन पत्थरबाज नहीं माने। सीएम योगी ने पत्थरबाजी करने वालों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीजीपी ने कहा- पत्थर बाजी करने वालों की पहचान जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...