Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. मंत्री के इस्तीफे पर बोले सीएम डीके शिवकुमार, ‘मैं रामलिंगा रेड्डी से बात करूँगा और सब ठीक कर दूंगा’

मंत्री के इस्तीफे पर बोले सीएम डीके शिवकुमार, ‘मैं रामलिंगा रेड्डी से बात करूँगा और सब ठीक कर दूंगा’

By Abhimanyu 
Updated Date

Resignation of Karnataka Minister Ramalinga Reddy : कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार को कैबिनेट में 13 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। लेकिन, विभागों के इस बंटवारे से नाराज़ कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया है। जिस पर सीएम डी.के. शिवकुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने कहा कि मैं रामलिंगा रेड्डी से बात करूँगा और सब ठीक कर दूंगा।

पढ़ें :- कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी का कैबिनेट से इस्तीफा, मन चाहा विभाग न मिलने से थे नाराज

बेंगलुरु में कर्नाटक के मंत्री पद से रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफ़े पर CM डीके शिवकुमार ने कहा, “चिंता की कोई बात नहीं है। वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। कैबिनेट में हम सबसे करीबी दोस्त हैं। हम इस समस्या को सुलझा लेंगे।” उन्होंने कन्नड़ में कहा, “रामलिंगा रेड्डी मेरे सहयोगी और हमारे सीनियर नेता हैं। उन्होंने कहा कि वह गाँव जाकर काम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मुझे उन्हें कोई और मंत्री पद देना चाहिए। मैं रामलिंगा रेड्डी से बात करूँगा और सब ठीक कर दूंगा।”

रामलिंगा रेड्डी का कहना है कि उन्हें बेंगलुरु विकास का पोर्टफोलियो देने का वादा किया गया था। बेंगलुरु में रेड्डी ने कहा कि मैं अपनी अंतरात्मा के खिलाफ काम नहीं कर सकता, इसलिए मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं विधायक बना रहूंगा और कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दूंगा।

बता दें कि कृष्णा बायरे गौडा को ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) के तहत बेंगलुरु शहरी विकास का काम सौंपा गया है, जबकि कांग्रेस के सीनियर नेता रामलिंगा रेड्डी को बड़े और मध्यम पोर्टफोलियो दिए गए हैं। बेंगलुरु के BTM लेआउट निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रामलिंगा रेड्डी, बेंगलुरु विकास विभाग का पोर्टफोलियो चाहते थे।

पढ़ें :- RCB के चैंपियन बनने पर नामित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दी बधाई, बोले-'बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं के साथ हुआ अन्याय'
Advertisement