1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार विजेता दर्शना गुप्ता की स्मृति में विशेष कार्यक्रम

राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार विजेता दर्शना गुप्ता की स्मृति में विशेष कार्यक्रम

राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त एवं अनेक शिक्षा, सामाजिक उत्थान व नारी सशक्तिकरण संगठनों का नेतृत्व करने वाली दर्शना गुप्ता की स्मृति में दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हाल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा किया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त एवं अनेक शिक्षा, सामाजिक उत्थान व नारी सशक्तिकरण संगठनों का नेतृत्व करने वाली दर्शना गुप्ता की स्मृति में दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हाल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा किया गया।

पढ़ें :- CBSE 12th Result 2026 : लखनऊ में आरएलबी स्कूल की छात्रा अदिति मिश्रा बनी टॉपर, हासिल किए 99.02 फीसदी अंक

कार्यक्रम का आरंभ संगीतांजलि से किया गया, जिसमें लोकप्रिय गायक स्वामी संजय प्रभाकरानंद ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के भावांजलि सत्र में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष बगडोदिया, हंसराज कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रमा शर्मा एवं अग्रवाल समाज के स्तम्भ प्रदीप मित्तल, बालकिशन अग्रवाल, सुरेन्द्र गुप्ता, गोपालशरण गर्ग, शिवरत्न गुप्ता, अशोक बुवानीवाला, अरुण अग्रवाल ने दर्शना जी को याद करते हुए उनके जीवन के अनेक महत्वपूर्ण संस्मरण सुनाए।

काव्याजंलि सत्र: कार्यक्रम के अत्यंत महत्वपूर्ण काव्यांजलि सत्र में प्रमोद शर्मा के संचालन में देश के मूर्धन्य कवि दिनेश रघुवंशी, गजेंद्र सोलंकी, राजेश चेतन, राजेन्द्र कलकल, रेखा गुप्ता, बलजीत कौर, परम सचिन शालीन ने अपनी रचनाओं और दर्शना गुप्ता की स्मृतियों से जुड़े संस्मरणों को भावपूर्ण शब्दों में पिरोकर सभी उपस्थित महानुभावों को भाव विभोर कर दिया।

परिवार के सदस्यों पति अजय बनारसी दास गुप्ता, बेटी आकृति गर्ग एवं बहू इशिता गुप्ता ने दर्शना गुप्ता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के अंत में दर्शना गुप्ता जी के जीवन पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई जिसमें शिक्षा, संस्कृति, समाज कल्याण में उनकी सहभागिता, उपलब्धियों को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया।

पढ़ें :- Prateek Yadav Death: अर्पणा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...